ePaper

डॉन अबू सलेम से शादी करने के लिए कोर्ट पहुंची 26 साल की युवती

Updated at : 25 Jun 2015 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
डॉन अबू सलेम से शादी करने के लिए कोर्ट पहुंची 26 साल की युवती

मुंबई: डॉन के पीछे सिर्फ 12 मुल्कों की पुलिस ही नहीं बल्कि हसीनाएं भी पड़ी रहती हैं. यही कारण है कि एक महिला जेल में बंद गैंगस्टर अबू सलेम से शादी रचाने को तैयार है. विशेष टाडा अदालत में 26 साल की एक महिला ने आवेदन दायर करके अबू सलेम से शादी की इजाजत मांगी […]

विज्ञापन

मुंबई: डॉन के पीछे सिर्फ 12 मुल्कों की पुलिस ही नहीं बल्कि हसीनाएं भी पड़ी रहती हैं. यही कारण है कि एक महिला जेल में बंद गैंगस्टर अबू सलेम से शादी रचाने को तैयार है. विशेष टाडा अदालत में 26 साल की एक महिला ने आवेदन दायर करके अबू सलेम से शादी की इजाजत मांगी है. गौरतलब है कि वर्ष 1993 के मुंबई विस्फोट मामले में आरोपी गैंगस्टर अबू सलेम जेल में है.

वकील फरहान शाह ने कहा, महिला ने टाडा अदालत में आवेदन दायर करके सलेम से शादी रचाने की अनुमति मांगी. शाह ने अपने आवेदन में कहा कि महिला ने कहा है कि पुलिस ने सलेम से उसकी शादी के बारे में एक अखबार में खबर छपने के बाद उससे पूछताछ की.

शाह ने कहा कि पुलिस ने अबू सलेम के साथ उसकी तस्वीर दिखाई और कई लोगों से शादी के बारे में पूछा. हालांकि महिला के अनुसार, उनकी शादी नहीं हुई है. गौरतलब है कि बॉलीवुड की अभिनेत्री मोनिका बेदी भी अबू सलेम की इश्क में गिरफ्तार होकर उनके साथ वर्षों रह चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola