योग दिवस समारोह में दूर-दूर रहे केजरीवाल व जंग, दोनों के बीच नहीं हुई कोई बातचीत

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल नजीब जंग राजपथ पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल हुए, लेकिन दोनों सडक की दो तरफ थे. दोनों के बीच हाल के दिनों में कई मुद्दों पर टकराव देखने को मिला है. केजरीवाल उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मौजूद थे और उन्होंने जंग […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल नजीब जंग राजपथ पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल हुए, लेकिन दोनों सडक की दो तरफ थे. दोनों के बीच हाल के दिनों में कई मुद्दों पर टकराव देखने को मिला है.

केजरीवाल उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मौजूद थे और उन्होंने जंग से दूरी बनाए रखी. हालिया टकराव को देखते हुए एक स्थान पर दोनों की मौजूदगी को लेकर खासी दिलचस्पी थी.

इस साल फरवरी में मुख्यमंत्री बनने के बाद प्राकृतिक उपचार करा चुके केजरीवाल सिसोदिया के साथ आसन करते देखे गए. जंग सडक की दूसरी ओर बैठे थे, हालांकि इस दौरान उनकी केजरीवाल से मुलाकात या बातचीत नहीं हुई.

केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ह्यह्ययोग को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए. यह शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिकता एकाग्रता के लिए है. दिल्ली की आप सरकार ने योग दिवस के मौके पर किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया. उसने कहा था कि जब दिल्ली में एक बडा आयोजन हो रहा है तो फिर दूसरे की कोई जरुरत नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola