कश्मीर में रैली के दौरान इस्लामिक स्टेट का झंडा फहराया गया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2015 7:05 PM

विज्ञापन

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक अलगाववादी संगठन की तरफ से आयोजित रैली के दौरान इस्लामिक स्टेट (आइएस) का झंडा फहराया गया. अलगाववादी नेता काजी निसार अहमद की बरसी पर उम्मति इस्लामी की तरफ से आयोजित रैली के दौरान एक नकाबपोश युवक ने आतंकवादी समूह का झंडा फहराया. लगातार दूसरे हफ्ते रैली […]

विज्ञापन

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक अलगाववादी संगठन की तरफ से आयोजित रैली के दौरान इस्लामिक स्टेट (आइएस) का झंडा फहराया गया. अलगाववादी नेता काजी निसार अहमद की बरसी पर उम्मति इस्लामी की तरफ से आयोजित रैली के दौरान एक नकाबपोश युवक ने आतंकवादी समूह का झंडा फहराया.

लगातार दूसरे हफ्ते रैली के दौरान इस्लामिक स्टेट का झंडा फहराया गया है. पिछले हफ्ते नगर के नौहट्टा इलाके के जामिया मस्जिद में विरोध रैली के दौरान आईएस का झंडा फहराया गया.गौरतलब है कि यह पहली घटना नहीं है जब इस तरह से इस्लामिक स्टेट का झंडा फहराया गया है. इससे पहले भी रैलियों के दौरान आइएस के झंडे फहराये गये है. पिछले कई महीनों से कश्मीर में पाकिस्तान के झंडे भी लहराये गये है. केन्द्र सरकार के तमाम कोशिशों के बावजूद इस तरह की घटनाओं में कमी नहीं आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola