अरविंद केजरीवाल से नहीं मिलेंगे लालकृष्ण आडवाणी

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की आज होने वाली बैठक रद्द हो गयीऔर इसके साथ ही इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गयी कि क्या इस बैठक के रद्द होने के पीछे भाजपा का हाथ है. केजरीवाल ने भारत में आपातकाल लगाए जाने की आडवाणी की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की आज होने वाली बैठक रद्द हो गयीऔर इसके साथ ही इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गयी कि क्या इस बैठक के रद्द होने के पीछे भाजपा का हाथ है. केजरीवाल ने भारत में आपातकाल लगाए जाने की आडवाणी की आशंका को कल अन्य विपक्षी नेताओं की तरह साझा किया था.

केजरीवाल ने आडवाणी से मिलने के लिए समय मांगा था. केजरीवाल के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि उन्हें आडवाणी के कार्यालय से सूचित किया गया कि उनकी कुछ व्यस्तताएं हैं और वह पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के कारण मुख्यमंत्री से नहीं मिल सकते. आडवाणी के कार्यालय ने कहा कि बैठक को अगले हफ्ते में किसी समय के लिए पुनर्निधारित किया जाएगा क्योंकि वह शनिवार और रविवार को शहर में नहीं हैं. सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री दिल्ली को पूर्ण राज्य की मांग सहित अन्य मुद्दों पर आडवाणी के साथ चर्चा करना चाहते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola