ललितगेट की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए, पवार की भी जांच हो : निरुपम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुम्बई: कांग्रेस ने आज शरद पवार पर आरोप लगाया कि वह केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और ललित मोदी का ‘‘बचाव’’ कर रहे हैं और पूरे विवाद की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की. इसमें राकांपा प्रमुख की भूमिका की जांच भी शामिल है. मुम्बई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने मांग की […]
विज्ञापन
मुम्बई: कांग्रेस ने आज शरद पवार पर आरोप लगाया कि वह केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और ललित मोदी का ‘‘बचाव’’ कर रहे हैं और पूरे विवाद की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की. इसमें राकांपा प्रमुख की भूमिका की जांच भी शामिल है.
मुम्बई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने मांग की कि एसआईटी आईपीएल ‘‘घोटाले’’ में मराठा दिग्गज की कथित भूमिका की भी जांच करे जो बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं.संवाददाताओं से बात करते हुए निरुपम ने कहा, ‘‘सुषमा स्वराज के हितों के टकराव से ललित मोदी बरी होते दिख रहे हैं और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह के साथ उनके संबंधों का खुलासा हो गया है. इन परिस्थितियों में पूरे प्रकरण में शरद पवार का इन लोगों को समर्थन देने से संदेह पैदा होता है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










