सोपोर में आतंक का सिलसिला जारी, पूर्व आतंकवादी की गोली मारकर हत्या
Updated at : 15 Jun 2015 12:17 PM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगर: संदिग्ध आतंकवादियों ने सोपोर में आतंक का सिलसिला जारी रखते हुए आज एक और व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. यह उत्तरी कश्मीर के इस शहर में पिछले सात दिनों में इस प्रकार का चौथा और कल से दूसरा हमला है. पुलिस ने बताया कि सोपोर कस्बे के मुंडजी इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों […]
विज्ञापन
श्रीनगर: संदिग्ध आतंकवादियों ने सोपोर में आतंक का सिलसिला जारी रखते हुए आज एक और व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. यह उत्तरी कश्मीर के इस शहर में पिछले सात दिनों में इस प्रकार का चौथा और कल से दूसरा हमला है.
पुलिस ने बताया कि सोपोर कस्बे के मुंडजी इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने पूर्व आतंकवादी एजाज अहमद रेशी की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी.अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. पिछले सात दिनों में यह इस तरह की चौथी हत्या है.हिज्बुल मुजाहिदीन से अलग हुए एक समूह के संदिग्ध बंदूकधारियों ने सोपोर में कल एक दुकानदार की हत्या कर दी थी. अधिकारियों ने बताया कि बादामीबाग इलाके में पोल्टरी दुकान चलाने वाले मेहराजुद्दीन भट को उसकी दुकान के बाहर गोली मार दी गई थी.
इससे पहले गत शुक्रवार की रात संदिग्ध आतंकियों ने एक दुकानदार की हत्या कर दी थी और बीते मंगलवार को एक सरकारी कर्मचारी की हत्या कर दी गयी थी. यह कर्मचारी तहरीक-ए-हुर्रियत का कार्यकर्ता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




