हरियाणा में आज से दो दिनों का योग प्रशिक्षण शिविर लगाएंगे रामदेव

चंडीगढ : योग गुरु रामदेव सोमवार से हरियाणा के पंचकूला में दो दिनों का योग प्रशिक्षण शिविर लगाएंगे जिसमें राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायकों को आमंत्रित किया गया है. रामदेव 21 जून को आयोजित किए जाने पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोहों से पहले नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में अपने अनुयायियों के […]
चंडीगढ : योग गुरु रामदेव सोमवार से हरियाणा के पंचकूला में दो दिनों का योग प्रशिक्षण शिविर लगाएंगे जिसमें राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायकों को आमंत्रित किया गया है. रामदेव 21 जून को आयोजित किए जाने पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोहों से पहले नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में अपने अनुयायियों के साथ एक प्रारंभिक सत्र में शामिल होने के बाद रविवार शाम यहां पहुंचे.
सोमवार से पंचकूला में शुरू हो रहे कार्यक्रम और 21 जून को प्रस्तावित कार्यक्रमों से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज यहां एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, राज्य के अधिकतर मंत्री, भाजपा नेता अनिल जैन, रामलाल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला समेत अन्य ने हिस्सा लिया.
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि करनाल में होने वाले राज्य स्तर के कार्यक्रम से पहले बाबा रामदेव पंचकूला के ताउ देवीलाल स्टेडियम में दो दिनों का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. इसके लिए हमने राज्य के सभी :90: विधायकों, चंडीगढ में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, वकीलों और पत्रकारों समेत अन्य को आमंत्रित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




