थोक विक्रेताओं ने अरविंद केजरीवाल से मिलकर नये थोक बाजार की मांग की

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : खारी बावली इलाके के थोक विक्रेताओं ने आज यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मिलकर राष्ट्रीय राजधानी में एक नये थोक बाजार के निर्माण की मांग की. दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि खारी बावली आधारित मेवे, किराना एवं जडी बूटी के एशिया के सबसे बडे थोक बाजार के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : खारी बावली इलाके के थोक विक्रेताओं ने आज यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मिलकर राष्ट्रीय राजधानी में एक नये थोक बाजार के निर्माण की मांग की. दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि खारी बावली आधारित मेवे, किराना एवं जडी बूटी के एशिया के सबसे बडे थोक बाजार के कई व्यापारी संघों के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल आज मुख्यमंत्री से मिला और उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा.

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वह लंबे समय से यह मांग कर रहे हैं क्योंकि खारी बावली का बुनियादी ढांचा सही हालत में नहीं है. मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया. केजरीवाल ने कहा, ‘हम दिल्ली के बाहरी इलाके में सर्वश्रेष्ठ गोदामों और दूसरी जरुरी सुविधाओं के साथ आपके लिए एक नया विश्वस्तरीय बाजार बनाएंगे. बेहतर व्यापार से रोजगार का सृजन होगा, हम आपके लिए जो भी संभव होगा, करेंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola