पाकिस्तान ने दूसरे दिन अख्नूर सेक्टर में की गोलीबारी, बीएसएफ ने दिया करारा जवाब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जम्मू : पाकिस्तानी रेंजर्स ने शुक्रवार को दूसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए लाइन ऑफ कंट्रोल पर बीएसएफ की चौकियों पर गोलीबारी की. यह गोलीाबारी जम्मू कश्मीर के पर्गवाल सेक्टर में की गयी. गौरतलब है कि गुरुवार को भी पाकिस्तान की ओर से पुंछ सेक्टर में गोलीबारी की गयी थी. प्राप्त जानकारी के […]
विज्ञापन
जम्मू : पाकिस्तानी रेंजर्स ने शुक्रवार को दूसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए लाइन ऑफ कंट्रोल पर बीएसएफ की चौकियों पर गोलीबारी की. यह गोलीाबारी जम्मू कश्मीर के पर्गवाल सेक्टर में की गयी. गौरतलब है कि गुरुवार को भी पाकिस्तान की ओर से पुंछ सेक्टर में गोलीबारी की गयी थी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ की तीन चौकियों पर पाकिस्तानी रेंजरों ने गोलीबारी की है. बीएसएफ जवानों ने भी इस गोलबारी का करारा जवाब पाकिस्तान को दिया है. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे अख्नूर सेक्टर के परगवाल इलाके में बीएसएफ की चौकियों पर गोलीबारी की गयी. उन्होंने बताया कि गोलीबारी करीब आधे घंटे तक चली और बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई भी की. इस घटना में किसी भारतीय जवान के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










