ePaper

स्थिति का जायजा लेने पीएम नरेंद्र मोदी की इजाजत से जीतेंद्र सिंह पहुंचे मणिपुर

Updated at : 10 Jun 2015 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
स्थिति का जायजा लेने पीएम नरेंद्र मोदी की इजाजत से जीतेंद्र सिंह पहुंचे मणिपुर

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी जीतेंद्र सिंह को मणिपुर जाकर वहां की स्थिति का जायजा लेने को कहा है. इसके एक दिन पहले ही सेना ने म्यामां में घुसकर जवाबी कार्रवाई करते हुए उन उग्रवादियों का सफाया किया जो राज्य में सुरक्षा बलों पर हुए हमले में संभवत: शामिल थे. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी जीतेंद्र सिंह को मणिपुर जाकर वहां की स्थिति का जायजा लेने को कहा है. इसके एक दिन पहले ही सेना ने म्यामां में घुसकर जवाबी कार्रवाई करते हुए उन उग्रवादियों का सफाया किया जो राज्य में सुरक्षा बलों पर हुए हमले में संभवत: शामिल थे. उस हमले में 18 सैनिकों की मौत हो गयी थी.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह प्रधानमंत्री के निर्देशों के अनुसार विभिन्न तबकों के साथ बातचीत करेंगे. उन्होंने बताया कि सिंह पडोसी नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश भी जाएंगे. सिंह पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मामलों के राज्य मंत्री भी हैं. सूत्रों ने बताया कि सिंह सिविल सोसाइटी, राजनीतिक दलों और सुरक्षा अधिकारियों के सदस्यों से बातचीत करेंगे.

उन्होंने कहा कि सिंह उन राज्यों की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे. वह एक या दो दिन में रवाना होंगे. सेना के विशेष बलों ने अपनी तरह के पहले सीमा पार अभियान में कल म्यामां के अंदर कार्रवाई की थी और मणिपुर में हाल ही में सैन्यकर्मियों पर हुए हमले में संभवत: शामिल रहे समूहों के करीब 20 उग्रवादियों का सफाया कर दिया गया.

चंदेल जिले में चार जून को हुए उग्रवादियों के हमले में कुल 18 सैनिकों की मौत हो गयी थी, जबकि 15 अन्य घायल हो गए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola