केजरीवाल ने यूनेस्को मामले पर केंद्र से संपर्क करने को कहा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यूनेस्को विश्व धरोहर शहर के लिए दिल्ली के नामांकन को वापस लेने संबंधी केंद के फैसले को लेकर आज एक उच्च स्तरीय बैठक की और मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि इस मामले पर विदेश और संस्कृति मंत्रालयों से संपर्क करें. दिल्ली सचिवालय में हुई इस बैठक […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यूनेस्को विश्व धरोहर शहर के लिए दिल्ली के नामांकन को वापस लेने संबंधी केंद के फैसले को लेकर आज एक उच्च स्तरीय बैठक की और मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि इस मामले पर विदेश और संस्कृति मंत्रालयों से संपर्क करें. दिल्ली सचिवालय में हुई इस बैठक में केजरीवाल ने विश्व धरोहर शहर की दौड से दिल्ली का नामांकन वापस लेने के मोदी सरकार के कदम पर हैरानी जताई.
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि केंद्र के इन दोनों मंत्रालयों के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर पता करें कि किस कारण से दिल्ली का नामांकन वापस लिया गया है तथा अब क्या संभावना है और आगे क्या किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










