आम आदमी पार्टी को मिले दो करोड़ के चंदे पर उठे सवाल, आप पार्टी ने कहा जांच के लिए तैयार

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी को मिलने वाले चंदे को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं. आम आदमी पार्टी को 2 करोड़ रूपया चंदा देने वाले मुकेश कुमार ने यह कहा है कि उसे नहीं पता कि चंदा देने के लिए उसके पास दो करोड़ रुपये कहां से आये यह पैसे […]
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी को मिलने वाले चंदे को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं. आम आदमी पार्टी को 2 करोड़ रूपया चंदा देने वाले मुकेश कुमार ने यह कहा है कि उसे नहीं पता कि चंदा देने के लिए उसके पास दो करोड़ रुपये कहां से आये यह पैसे उसके नहीं है. इस पैसे का उसके पास कोई स्त्रोत नहींहैं. वह दलाली का काम करता है और पैसे कहां से आये इसकी जानकारी नहीं लेता वह सिर्फ अपने कमीशन की चिंता करता है. इसलिए वह दो करोड़ का स्त्रोत नहीं बता सकता. आम आदमी पार्टी के चंदे पर इसके बाद एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधानसभा चुनाव के दौरान भी आवाम एनजीओ ने आम आदमी पार्टी के चंदे पर सवाल खड़ा किया था, उस वक्त पार्टी बचाव की मुद्रा मेंथी और कहा था कि हम किसी भी तरह की जांच के लिए तैयारहैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




