ePaper

पत्‍नी ने पति की हत्‍या कर शौचालय में दफनाई लाश, 8 महीने बाद हुआ खुलासा

Updated at : 01 Jun 2015 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
पत्‍नी ने पति की हत्‍या कर शौचालय में दफनाई लाश, 8 महीने बाद हुआ खुलासा

ग्वालियर: आठ महीने बाद एक ऐसे हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसमें एक महिला ने अपने पति की क्रूरतापूर्वक हत्या की, फिर उसकी लाश को प्लास्टिक में बंद कर शौचालय के नीचे टंकी में दफन कर दिया. इस घटना की किसी को कानोंकान खबर तक नहीं हुई और मामला वहीं दब गया. अचानक आठ महीने […]

विज्ञापन

ग्वालियर: आठ महीने बाद एक ऐसे हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसमें एक महिला ने अपने पति की क्रूरतापूर्वक हत्या की, फिर उसकी लाश को प्लास्टिक में बंद कर शौचालय के नीचे टंकी में दफन कर दिया. इस घटना की किसी को कानोंकान खबर तक नहीं हुई और मामला वहीं दब गया.

अचानक आठ महीने बाद महिला के अंदर अपराधबोध जागा और उसने रविवार को माधवगंज थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया. उक्­त महिला का नाम संतो बाई बताया जा रहा है. प्रताड़ना से तंग आकर संतो ने अपने पति (सुरेश गोस्­वामी) की हत्­या कर दी थी और उसे शौचालय के नीचे दबा दिया था.

महिला ने सबसे पहले इस बात की जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद उसने अपने बेटे को भी इस बारे में बताया और वह जगह भी बताई जहां उसके पिता को दफन किया गया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शौचालय की खुदाई करवाई. शौचालय के नीचे दबी टंकी को निकालने में पुलिस को तीन घंटे का समय लगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola