दिल्ली सरकार के जासूसी उपकरण खरीदने के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

Updated at : 30 May 2015 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के जासूसी उपकरण खरीदने के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने विरोध प्रदर्शन के कारणों का उल्लेख करते हुए कहा, दिल्ली सरकार को स्नूपिंग उपकरण खरीदने की अनुमति किसने दी. इस तरह के कदम उठा कर आप आदमी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने विरोध प्रदर्शन के कारणों का उल्लेख करते हुए कहा, दिल्ली सरकार को स्नूपिंग उपकरण खरीदने की अनुमति किसने दी. इस तरह के कदम उठा कर आप आदमी पार्टी निजता का हनन कर रही है.

उन्हें यह अधिकार किसने दिया कि वह दिल्ली वासियों के फोन कॉल को टेप करें. इस विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने पानी के बौछार का भी इस्तेमाल किया इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है.

भाजपा दिल्ली सरकार के उस कदम का विरोध कर रही है जिसमें दिल्ली को करप्शन फ्री करने के लिए स्नूपिंग उपकरण खरीदने की योजना बनायी है. इसके लिए सरकार ने एक प्रस्ताव भी पास किया है जिसमें एसीबी( एंटी करप्शन ब्यूरो) को अत्याधुनिक बनाने के लिए जासूसी उपकरण खरीदेंगे जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola