गुर्जर आंदोलन : रेलवे को हुआ 100 करोड रुपये का नुकसान
Updated at : 28 May 2015 1:33 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : मौजूदा गुर्जर आंदोलन के कारण रेलवे को करीब 100 करोड रुपये का नुकसान ङोलना पडा है. आंदोलन के चलते अभी तक कोटा.मथुरा मार्ग पर 326 मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने या मार्ग प्रवर्तित करने के लिए मजबूर होना पडा है. इसके अलावा 21 मई से आईआरसीटीसी पर करीब 1.9 लाख […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मौजूदा गुर्जर आंदोलन के कारण रेलवे को करीब 100 करोड रुपये का नुकसान ङोलना पडा है. आंदोलन के चलते अभी तक कोटा.मथुरा मार्ग पर 326 मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने या मार्ग प्रवर्तित करने के लिए मजबूर होना पडा है.
इसके अलावा 21 मई से आईआरसीटीसी पर करीब 1.9 लाख टिकट रद्द किये गये हैं. इससे साइट पर जाने वाले ग्राहकों को भारी परेशानियां उठानी पड रही हैं.
कोटा.मथुरा मार्ग पर दक्षिण एवं उत्तर तथा उत्तर एवं पश्चिम के बीच प्रमुख रेल यातायात चलता है तथा आंदोलन के कारण यह मार्ग बाधित हो गया है.
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘यात्री सेवा के अलावा आंदोलन के कारण माल गाडियों के आवागमन पर भी प्रतिकूल प्रभाव है. इसके चलते कई मालगाडियों का मार्ग बदला गया है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




