ePaper

गुर्जर आंदोलन के कारण रेलवे को प्रतिदिन 15 करोड़ का नुकसान

Updated at : 26 May 2015 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
गुर्जर आंदोलन के कारण रेलवे को प्रतिदिन 15 करोड़ का नुकसान

मुंबई : सरकारी नौकरियों में पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान में जारी गुर्जर आंदोलन के कारण दिल्ली मुंबई मार्ग पर लगातार ट्रेनों के रद्द होने के कारण पश्चिमी रेलवे को प्रतिदिन 15 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. पश्चिम रेलवे के वाणिज्य विभाग के एक अधिकारी ने आज यहां […]

विज्ञापन

मुंबई : सरकारी नौकरियों में पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान में जारी गुर्जर आंदोलन के कारण दिल्ली मुंबई मार्ग पर लगातार ट्रेनों के रद्द होने के कारण पश्चिमी रेलवे को प्रतिदिन 15 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है.

पश्चिम रेलवे के वाणिज्य विभाग के एक अधिकारी ने आज यहां बताया, मालगाड़ियों समेत प्रतिदिन 15 से 20 ट्रेनों के रद्द होने के कारण राजस्व संग्रह में 12 से 15 करोड़ रुपये की गिरावट आयी है. उल्लेखनीय है कि पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग पर सरकार के साथ गतिरोध के बीच गुर्जरों ने भरतपुर जिले में रेल पटरियों को जाम कर दिया है.
अधिकारियों ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया, अगर केवल सवारी रेलगाडियां प्रभावित हुई होतीं तब उतना अधिक प्रभाव नहीं पडता. लेकिन दुर्भाग्य से मालगाडियां भी रद्द हुई हैं जिससे हमारी चिंताएं बढ गई हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola