पोर्न सरगना को दिल्ली ले जाया गया

Updated at : 16 May 2015 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
पोर्न सरगना को दिल्ली ले जाया गया

बेंगलुरु : सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे अश्लील एमएमएस को लेकर गिरफ्तार किये गए कथित अश्लील क्लिप सरगना को आज यहां विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया और उसे ‘बॉडी वारंट’ पर दिल्ली ले जाया गया. सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि कौशिक कुओनर को कल यहां उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर शुरू की […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे अश्लील एमएमएस को लेकर गिरफ्तार किये गए कथित अश्लील क्लिप सरगना को आज यहां विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया और उसे ‘बॉडी वारंट’ पर दिल्ली ले जाया गया.

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि कौशिक कुओनर को कल यहां उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर शुरू की गयीजांच के तहत एक तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था. तलाशी के दौरान एजेंसी ने 500 अश्लील क्लिप बरामद की थी.

उच्चतम न्यायालय ने हैदराबाद के एक एनजीओ की ओर से प्रधान न्यायाधीश एचएल दत्तू को एक पेन ड्राइव के साथ भेजे पत्र पर स्वत: संज्ञान लिया था. उस पेन ड्राइव में नौ ऐसी क्लिप थीं. न्यायालय ने इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola