लोकसभा में आज पेश होगा भूमि अधिग्रहण विधेयक

नयी दिल्ली: सरकार भूमि अधिग्रहण विधेयक को पारित कराने के मकसद से आज उसे लोकसभा में पेश करेगी, हालांकि राज्यसभा में उसके पास बहुमत नहीं है.इस विधेयक को बीते मार्च महीने में लोकसभा में पारित किया गया था, लेकिन राज्यसभा में सरकार की ओर से इसे पेश नहीं किया जा सका था जिसके बाद अध्यादेश […]
नयी दिल्ली: सरकार भूमि अधिग्रहण विधेयक को पारित कराने के मकसद से आज उसे लोकसभा में पेश करेगी, हालांकि राज्यसभा में उसके पास बहुमत नहीं है.इस विधेयक को बीते मार्च महीने में लोकसभा में पारित किया गया था, लेकिन राज्यसभा में सरकार की ओर से इसे पेश नहीं किया जा सका था जिसके बाद अध्यादेश फिर से जारी किया गया था.
भूमि अधिग्रहण को लेकर फिर से जारी किए गए अध्यादेश की प्रति बीते 20 अप्रैल को लोकसभा में और 23 अप्रैल को राज्यसभा में पेश की गयी थी.इस विधेयक को पारित कराने की योजना के तहत सरकार ने आज लोकसभा के वर्तमान सत्र को तीन दिनों के लिए बढा दिया. सरकार में सूत्रों ने कहा कि दोनों सदन में इस विधेयक को पारित कराने का प्रयास किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










