350 कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2015 10:36 AM

विज्ञापन

मुंबई : आम आदमी पार्टी में बगावत का दौर समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है. पार्टी के कई कार्यकर्ता अभी भी प्रशांत भूषण व योगेंद्र यादव को निकाले जाने के खिलाफ हैं. इन दोनों नेताओं के निष्कासन के बाद कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है. इसी क्रम में प्रशांत भूषण व योगेंद्र […]

विज्ञापन

मुंबई : आम आदमी पार्टी में बगावत का दौर समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है. पार्टी के कई कार्यकर्ता अभी भी प्रशांत भूषण व योगेंद्र यादव को निकाले जाने के खिलाफ हैं. इन दोनों नेताओं के निष्कासन के बाद कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है.

इसी क्रम में प्रशांत भूषण व योगेंद्र यादव के प्रति समर्थन जताते हुए महाराष्ट्र के 350 ‘आप’ कार्यकर्ताओं व नेताओं ने केजरीवाल की अगुवाईवाली पार्टी में ‘लोकतंत्र की हत्या’ के विरोध में सोमवार को इस्तीफा दे दिया.

पार्टी की महाराष्ट्र इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य मारुति भापकर ने कहा, यह आंकड़ा बढ़ सकता है, जब हम ‘आप’ में लोकतंत्र की हत्या के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे.’ भापकर ने पुणो में सामूहिक इस्तीफा कार्यक्रम की अगुवाई की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola