मुझे पार्टी से निष्कासित किये जाने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है : योगेंद्र यादव

बेंगलूरु : आम आदमी पार्टी के निष्कासित नेता योगेंद्र यादव ने आज कहा कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, फिलहाल की स्थिति के अनुसार हफ्ते भर पहले पार्टी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि प्रशांत भूषणजी, मुझे, आनंद कुमार […]
बेंगलूरु : आम आदमी पार्टी के निष्कासित नेता योगेंद्र यादव ने आज कहा कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, फिलहाल की स्थिति के अनुसार हफ्ते भर पहले पार्टी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि प्रशांत भूषणजी, मुझे, आनंद कुमार और अजीत झा को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है. अभी तक मुझे कोई पत्र नहीं मिला है.
उन्होंने यहां आयोजित स्वराज संवाद से इतर कहा, कोई आदेश नहीं है. एक अनुशासन समिति होने का दावा किया गया था जिसे हमारे मामलों की जांच करनी थी, उन्होंने कोई आदेश नहीं दिया है, उन्होंने कोई कारण नहीं बताया है.यादव ने कहा, मुझे मीडिया से पता चला कि मुझे निष्कासित कर दिया गया है. मुझे इतना ही पता है. आम आदमी पार्टी ने 20 अप्रैल को असंतुष्ट नेताओं प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, आनंद कुमार और अजीत झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए तथा अनुशासनहीनता के लिए निष्कासित कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




