आज अजमेर शरीफ में चढ़ेगी मोदी की चादर, संदेश पढ़कर सुनाया जायेगा
जयपुर: नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 803वें उर्स के मौके पर मुख्तार अब्बास नकवी को चादर सौंपी है. इसे नकवी आज अजमेर शरीफ में चढ़ायेंगे. मुस्लिम धर्म गुरुओं ने मोदी के इस कदम की सराहना की है. उन्होंने कहा चादर भेजकर मोदी ने धर्मनिरपेक्षता का परिचय दिया है. […]
जयपुर: नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 803वें उर्स के मौके पर मुख्तार अब्बास नकवी को चादर सौंपी है. इसे नकवी आज अजमेर शरीफ में चढ़ायेंगे. मुस्लिम धर्म गुरुओं ने मोदी के इस कदम की सराहना की है. उन्होंने कहा चादर भेजकर मोदी ने धर्मनिरपेक्षता का परिचय दिया है.
मोदी के नारे को इस कदम से और बल मिलेगा जिसमे वह सबका साथ, सबका विकास की बात करते है. मुख्तार अब्बास नकवी ने मीडिया से बाद करते हुए कहा कि चादर चढ़ाने के बाद मोदी के संदेश को सबके सामने पढ़ा जायेगा. उन्होंने सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया है. अजमेर शरीफ में राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख नेताओं के चादर चढ़ाने का सिलसिला जारी है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सचिन पायलट को चादर सौंपी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










