रघुराम राजन को हत्या की धमकी, ज्यादा पैसे देने पर जान बख्श देने का दावा भी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को जान से मारने की धमकी मिली है और जान बख्श देने के लिए उनसे सौदेबाजी की भी पेशकश की गयी है. उन्हें धमकी भर मेल 15 दिन पहले मिला. उन्हें यह मेल इमेल आइडी आइएसआइएस583847एटजीमेल से मिला है. मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही […]
विज्ञापन
मुंबई : रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को जान से मारने की धमकी मिली है और जान बख्श देने के लिए उनसे सौदेबाजी की भी पेशकश की गयी है. उन्हें धमकी भर मेल 15 दिन पहले मिला. उन्हें यह मेल इमेल आइडी आइएसआइएस583847एटजीमेल से मिला है.
मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने गूगल से इस मेल का डोमेन डिटेल मांगा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेल में लिखा गया है कि मुङो आपको जान से मारने के लिए पैसे मिले हैं. अगर आप इससे अधिक पैसे देंगे तो हम कुछ हल निकाल सकते हैं.
बहरहाल, इस धमकी भरे मेल के बाद गवर्नर रघुराम राजन की सुरक्षा बढायी गयी है और हर जरूरी एहतियात बरती जा रही है. पुलिस के लिए यह चिंता की बात इसलिए भी क्योंकि मेल के एड्रेस में आइएसआइएस लिखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










