रामपुर धर्मांतरण मुद्दे पर नाम घसीटे जाने से आहत आजम खान ने देश छोड़ने की धमकी दी

रामपुर : रामपुर में लगभग 800 दलितों ने बाबा साहेब भीम राव अबेंडकर की जयंती पर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया. हालाकि सुरक्षा व्यवस्था के कारण किसी मौलवी को इस बस्ती में जाने की इजाजत नहीं दी गयी तो सभी ने टोपी पहनकर सांकेतिक रूप में धर्म कबूल कर लिया. इस घटना के बाद विश्व […]
रामपुर : रामपुर में लगभग 800 दलितों ने बाबा साहेब भीम राव अबेंडकर की जयंती पर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया. हालाकि सुरक्षा व्यवस्था के कारण किसी मौलवी को इस बस्ती में जाने की इजाजत नहीं दी गयी तो सभी ने टोपी पहनकर सांकेतिक रूप में धर्म कबूल कर लिया. इस घटना के बाद विश्व हिन्दू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने कैबिनेट मंत्री आजम खां पर आरोप लगाया कि वह रामपुर को पाकिस्तान बनाना चाहते है. उन्होंने आजम को धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी कि अगर धर्म परिवर्तन हुआ तो वह ईट से ईट बजा देंगी.
साध्वी ने उक्त बातें रामपुर में मंगलवार को कही. उन्होंने कल रामपुर में जम कर विरोध दर्जकिया. जब वह रामपुर पहुंची तो पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किये. गांधी समाधि पर बड़ी तादात में साध्वी के समर्थकों का जमावड़ा भी था.वहीं, रामपुर के डीएम रामचंद्र त्रिपाठी ने धर्मातरण से इनकार किया है. इस संबंध में आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है. वहीं, इस पूरे मुद्दे पर विवाद बढने के बाद आजम खान ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा है कि अगर उन्हें कोई देश शरण देने को तैयार है तो वे भारत छोडने को तैयार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




