पार हो गयी सारी हदें पोस्टर में केजरीवाल को बताया हिटलर

नयी दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक नया पोस्टर वार शुरु हो गया है. भगत सिंह क्रांति सेना ने केजरीवाल को हिटलर बताते हुए दिल्ली में जगह जगह पोस्टर लगाये है. इस पोस्टर में योगेन्द्र यादव, प्रशांत भूषण समेत उन सभी लोगों का पक्ष लिया गया है जिन्हें हाल में बाहर का […]
नयी दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक नया पोस्टर वार शुरु हो गया है. भगत सिंह क्रांति सेना ने केजरीवाल को हिटलर बताते हुए दिल्ली में जगह जगह पोस्टर लगाये है. इस पोस्टर में योगेन्द्र यादव, प्रशांत भूषण समेत उन सभी लोगों का पक्ष लिया गया है जिन्हें हाल में बाहर का रास्ता दिखा गया है. पोस्टर में उनके नाम के बाद निष्काषित लिख दिया गया है.
पोस्टर में यह दर्शाने की कोशिश की गयी है कि अब आम आदमी पार्टी पर अरविंद केजरीवाल का दबदबा कायम हो गया है. इसमें यह नारा भी लिख दिया गया है आप में यदि रहना होगा, अरविंद-अरविंद कहना होगा. इसके आगे यह लिखा है कि अभी कई लोग कतार में है जिसका अर्थ पार्टी से बाहर का जाने वालों से है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




