ePaper

कार हादसे में जेट एयरवेज के पायलट की मौत

Updated at : 06 Apr 2015 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
कार हादसे में जेट एयरवेज के पायलट की मौत

मुंबई : निजी एयरलाइन्स जेट एयरवेज के 29 साल के एक पायलट की आज तडके उपनगरीय अंधेरी इलाके में एक कार हादसे में मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि पायलट जिस कार में सवार था उसके एक फ्लाईओवर के डिवाइडर से जा टकराने की वजह से उसकी मौत हो गयी. कार चालक कमलेश कुमार […]

विज्ञापन

मुंबई : निजी एयरलाइन्स जेट एयरवेज के 29 साल के एक पायलट की आज तडके उपनगरीय अंधेरी इलाके में एक कार हादसे में मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि पायलट जिस कार में सवार था उसके एक फ्लाईओवर के डिवाइडर से जा टकराने की वजह से उसकी मौत हो गयी.

कार चालक कमलेश कुमार कहार (30) को आईपीसी की धाराओं 279 (बहुत तेज रफ्तार से वाहन चलाना) और 304 ए (लापरवाही की वजह से मौत) के तहत गिरफ्तार किया गया. अंधेरी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नंदकुमार धूमल ने बताया कि मृतक सौमिक चटर्जी हवाई अड्डे जा रहा था जब तडके तकरीबन पौने पांच बजे वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के एक फ्लाईओवर पर यह हादसा हुआ.

पुलिस के अनुसार एयरलाइन ने अपने कर्मचारियों के लिए कार की सेवा ली थी. कार चालक ने चटर्जी को महाकाली केव्य इलाके में स्थित उसके घर से कार में सवार किया था. धूमल ने कहा कि हादसे की वजह से चटर्जी का बहुत खून बहा जबकि कार चालक को मामूली चोटें आयीं. उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola