केजरीवाल ने जारी की एंटी करप्शन हेल्पलाइन,अंबानी और मोदी पर साधा निशाना
नयी दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 1031 जारी किया. इस मौके पर उन्होंने याद कराया कि किस तरह पिछली बार 49 दिनों की सरकार के दौरान 70 प्रतिशत तक भ्रष्टाचार कम हो गया था. अब दिल्ली को पांच सालों में सबसे ईमानदार शहर की […]
नयी दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 1031 जारी किया. इस मौके पर उन्होंने याद कराया कि किस तरह पिछली बार 49 दिनों की सरकार के दौरान 70 प्रतिशत तक भ्रष्टाचार कम हो गया था. अब दिल्ली को पांच सालों में सबसे ईमानदार शहर की टॉप फाइव सूची में शामिल करने का नया लक्ष्य तय किया गया है. इस हेल्पलाइन के माध्यम से पूरी दिल्ली के अंदर कहीं भी, किसी विभाग के भ्रष्टाचार की शिकायत की जा सकती है. केजरीवाल ने कहा, अगर मैं कोई गलत काम करता हूं, तो मैं भी जेल जाऊंगा. कई लोग स्टिंग से डरकर यह कह रहे हैं कि दफ्तर में मोबाइल लेकर जाना मना है. लेकिन हम आपको बताना चाहते है कि आप किसी भी दफ्तर में मोबाइल लेकर जा सकते हैं. हम एक बोर्ड देंगे जिसे हर दफ्तर में लगाना होगा जिसमें स्टिंग से भ्रष्टाचार हटाने का संदेश होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










