2050 तक इंडोनेशिया को पीछे छोड भारत होगा सबसे अधिक मुस्लिमों वाला देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2015 2:13 AM (IST)
विज्ञापन

वॉशिंगटन: हिंदू 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बडी आबादी होंगे जबकि भारत इंडोनेशिया को पीछे छोडकर मुस्लिमों की सर्वाधिक आबादी वाला राष्ट्र होगा. एक नये अध्ययन में इस बात का खुलासा किया गया है. पीयू शोध केंद्र की तरफ से आज जारी आंकडों के मुताबिक हिंदुओं की आबादी पूरी दुनिया में 34 फीसदी बढेगी […]
विज्ञापन
वॉशिंगटन: हिंदू 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बडी आबादी होंगे जबकि भारत इंडोनेशिया को पीछे छोडकर मुस्लिमों की सर्वाधिक आबादी वाला राष्ट्र होगा. एक नये अध्ययन में इस बात का खुलासा किया गया है. पीयू शोध केंद्र की तरफ से आज जारी आंकडों के मुताबिक हिंदुओं की आबादी पूरी दुनिया में 34 फीसदी बढेगी और यह 2050 तक करीब एक अरब से 1.4 अरब तक होगी.
रिपोर्ट में बताया गया है कि 2050 तक हिंदू तीसरे सर्वाधिक आबादी वाले होंगे और पूरी दुनिया की आबादी का 14.9 फीसदी हिंदू होंगे. जो लोग किसी भी धर्म से नहीं जुडे हुए हैं वे दुनिया की तीसरी सबसे बडी आबादी 13.2 प्रतिशत होंगे.
इसमें कहा गया है, ‘‘भारत में हिंदुओं की बहुलता होगी लेकिन इंडोनेशिया को पीछे छोडते हुए भारत सबसे बडा मुस्लिम आबादी वाला देश भी हो जाएगा.’’ रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘अगले चार दशक में ईसाई सबसे बडे धार्मिक समूह होंगे लेकिन इस्लाम किसी भी अन्य धर्म की तुलना में तेजी से बढेगा.’’ रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 2050 तक मुस्लिमों 2 . 8 अरब या आबादी का 30 फीसदी और ईसाईयों 2 . 9 अरब या 31 फीसदीय़ के बीच संख्या की समानता होगी जो इतिहास में संभवत पहली बार होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




