अरविंद केजरीवाल ने 15 दिनों के लिए जनता दरबार टाला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना जनता दरबार 15 दिनों के लिए टाल दिया है. उनका जनता दरबार आज यहां उनके सिविल लाइन्स इलाके में स्थित निवास पर होने वाला था लेकिन वहां मरम्मत का काम जारी होने की वजह से इसे 15 दिनों के लिए टाल दिया गया. जनता दरबार […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना जनता दरबार 15 दिनों के लिए टाल दिया है. उनका जनता दरबार आज यहां उनके सिविल लाइन्स इलाके में स्थित निवास पर होने वाला था लेकिन वहां मरम्मत का काम जारी होने की वजह से इसे 15 दिनों के लिए टाल दिया गया.
जनता दरबार के प्रबंधन में शामिल केजरीवाल के एक सहयोगी ने कहा, ‘‘मरम्मत का काम पूरा होने में और 15 दिन लग सकते हैं इसलिए केजरीवाल आवेदकों से नहीं मिल पाएंगे.’’जनता दरबार हफ्ते में तीन बार लगाया जाएगा.उन्होंने कहा, ‘‘बंगले में अब भी निर्माण कार्य चल रहा है और मरम्मत में लगे अधिकारियों ने 15 दिन का समय मांगा है ताकि परिसर में भीड़ जमा ना हो और सारा काम व्यवस्थित रुप से पूरा किया जा सके.’’
मुख्यमंत्री की टीम के एक स्वयंसेवक ने कहा, ‘‘हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी हफ्ते में तीन दिन – हर बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को आवेदकों की समस्याएं सुनने के लिए 6 सिविल लाइंस में मौजूद होंगे.’’ इससे पहले आम आदमी पार्टी के कौशांबी स्थित कार्यालय ने कहा था कि केजरीवाल अगले महीने (अप्रैल) की शुरुआत से हर हफ्ते में तीन दिन अपने नए सरकारी आवास 6 सिविल लाइंस में जनता दरबार आयोजित करेंगे.केजरीवाल इस समय कौशांबी स्थित अपने घर से 6 फ्लैगस्टाफ रोड, सिविल लाइन्स जाने की तैयारी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










