विधानसभा में केजरीवाल ने एमसीडी में जारी भ्रष्टाचार और घाटे के लिए भाजपा पर साधा निशाना

नयी दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने एमसीडी के भ्रष्टाचार पर निशाना साधा. यहां उन्होंने चुनाव से पहले किये गये वादों की भी चर्चा करते हुए कहा कि हमने अपने वादे के अनुसार बिजली और पानी का दाम कम कर दिया है. हमें पूरा विश्वास है कि हम […]
नयी दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने एमसीडी के भ्रष्टाचार पर निशाना साधा. यहां उन्होंने चुनाव से पहले किये गये वादों की भी चर्चा करते हुए कहा कि हमने अपने वादे के अनुसार बिजली और पानी का दाम कम कर दिया है. हमें पूरा विश्वास है कि हम एमसीडी को भी मुनाफे में ले आयेंगे लेकिन भाजपा को एमसीडी में जारी भ्रष्टाचार और घाटे की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.
केजरीवाल ने पानी कटौती पर कहा कि वीआईपी इलाकों में पानी की कटौती होनी चाहिए. नेताओं और मंत्रियों का भी पानी कटे. आम आदमी पार्टी भले ही दिल्ली में सत्ता पर हो लेकिन पिछले दिनों आप में फूट की खबरें मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है. आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के नेता अशोक तलवार ने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर आशंका जताई है कि कुछ लोग पार्टी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं. अशोक तलवार का कहना है कि उन्हें लगातार फोन आ रहे हैं, जिसमें उन्हें 28 मार्च से पहले दिल्ली आने को कहा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




