चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कामाख्या मंदिर पहुंचे अनिल अंबानी

गुवाहाटी : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन उद्योगपति अनिल अंबानी ने आज कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की और जल्द ही इस लोकप्रिय पवित्र स्थल पर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत जल्द एक कार्यक्रम शुरु करने का संकल्प जताया. पत्नी टीना के साथ आए अंबानी ने मंदिर में परिक्रमा किया. मंदिर के पुजारियों […]
गुवाहाटी : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन उद्योगपति अनिल अंबानी ने आज कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की और जल्द ही इस लोकप्रिय पवित्र स्थल पर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत जल्द एक कार्यक्रम शुरु करने का संकल्प जताया. पत्नी टीना के साथ आए अंबानी ने मंदिर में परिक्रमा किया. मंदिर के पुजारियों ने चंडी पूजा का आयोजन किया और उनके परिवार ने कन्या पूजा भी की.
मंदिर बोर्ड इसके लिए उनके सामने विस्तृत प्रस्ताव रखेगा, जिसे अंबानी लागू करेंगे.पिछले साल स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कर मोदी ने इस मुद्दे पर जागरुकता फैलाने के मकसद से आठ लोगों सहित अनिल अंबानी को नामित किया था.अनिल अंबानी ने असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से भी मुलाकात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










