केजरीवाल और खट्टर करेंगे पानी पर चर्चा

नयी दिल्ली : पडोसी हरियाणा के साथ पानी का मुद्दा सुलझाने की कोशिश में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले महीने अपने समकक्ष मनोहर लाल खट्टर से मिलने के लिए चंडीगढ जाएंगे. केजरीवाल ने संवाददाताओं को बताया, मैंने हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टरजी को सूचित किया है कि मैं चंडीगढ आना चाहता हूं और उनके साथ […]
नयी दिल्ली : पडोसी हरियाणा के साथ पानी का मुद्दा सुलझाने की कोशिश में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले महीने अपने समकक्ष मनोहर लाल खट्टर से मिलने के लिए चंडीगढ जाएंगे. केजरीवाल ने संवाददाताओं को बताया, मैंने हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टरजी को सूचित किया है कि मैं चंडीगढ आना चाहता हूं और उनके साथ दोपहर का भोजन करना पसंद करुंगा.
मैं उनसे मिलने के लिए अप्रैल में अपने अधिकारियों के साथ चंडीगढ की यात्रा करुंगा. उन्होंने दोनों राज्यों के बीच मुद्दों के हल होने पर विश्वास जताया. दोनों मुख्यमंत्री यहां हुई अपर युमना समीक्षा समिति की छठी बैठक में मिले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




