ePaper

प्रतिबंधित डॉक्यूमेंटरी ‘इंडियाज डॉटर’ दिखाने वाला फिल्म निर्माता गिरफ्तार

Updated at : 15 Mar 2015 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिबंधित डॉक्यूमेंटरी  ‘इंडियाज डॉटर’ दिखाने वाला फिल्म निर्माता गिरफ्तार

नयी दिल्ली : प्रतिबंध के आदेशों के बावजूद 16 दिसंबर 2012 को हुये सामूहिक बलात्कार मामले के दोषी का साक्षात्कार वाले विवादास्पद डॉक्यूमेंटरी कथित रुप से दिखाये जाने के मामले में एक स्वतंत्र फिल्म निर्माता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दक्षिण दिल्ली के संत रविदास शिविर इलाके में ‘इंडियाज डॉटर’ डॉक्यूमेंटरी दिखाये जाने के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रतिबंध के आदेशों के बावजूद 16 दिसंबर 2012 को हुये सामूहिक बलात्कार मामले के दोषी का साक्षात्कार वाले विवादास्पद डॉक्यूमेंटरी कथित रुप से दिखाये जाने के मामले में एक स्वतंत्र फिल्म निर्माता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

दक्षिण दिल्ली के संत रविदास शिविर इलाके में ‘इंडियाज डॉटर’ डॉक्यूमेंटरी दिखाये जाने के बाद, इस सिलसिले में कल पुलिस ने आरके पुरम थाना में आईपीसी की धारा 188 के तहत एक मामला दर्ज किया.

यहां पर सामूहिक बलात्कार मामले का अभियुक्त रहता था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया ‘‘कल रात फिल्म निर्माता केतन दीक्षित को गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया.’’ दीक्षित और उसके कुछ सहयोगियों ने डॉक्यूमेंटरी दिखायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola