अमित शाह से मिले उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, मसरत की रिहाई पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भेंट कर अलगाववादी नेता मसरत आलम की रिहाई के बाद राज्य की परिस्थितियों से उन्हें अवगत कराया. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, सिंह ने अमित शाह से उनके आवास पर भेंट की और इस विवादित रिहाई पर प्रदेश भाजपा के रुख […]
नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भेंट कर अलगाववादी नेता मसरत आलम की रिहाई के बाद राज्य की परिस्थितियों से उन्हें अवगत कराया. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, सिंह ने अमित शाह से उनके आवास पर भेंट की और इस विवादित रिहाई पर प्रदेश भाजपा के रुख से उन्हें अवगत कराया और उस ज्ञापन के संबंध में जानकारी दी जो पार्टी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को सौंपा है.
सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान सिंह ने शाह को बताया कि उन्होंने और राज्य भाजपा के नेताओं ने मसरत आलम की रिहाई पर कठोर रुख अपनाया है. पीडीपी ने अपनी गठबंधन सहयोगी भाजपा से सलाह लिए बगैर आलम की रिहाई का फैसला किया था. दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव के खंडित जनादेश के बाद जम्मू-कश्मीर में भाजपा और पीडीपी ने मिलकर सरकार बनायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




