दीमापुर में हालात सामान्य, तीन दिन बाद कर्फ्यू हटा

कोहिमा/दीमापुर : नागालैंड के दीमापुर में बलात्कार के आरोपी व्यक्ति की भीड़ द्वारा पिछले गुरुवार को की गई हत्या के बाद दीमापुर में आज हालात सामान्य हो रहा है.शहर से कर्फ्यू हटा दिया गया है और तीन दिन बाद फिर से बाजार खुले. दीमापुर के अतिरिक्त एसपी काखेटू ने बताया कि घटना के संबंध में […]
कोहिमा/दीमापुर : नागालैंड के दीमापुर में बलात्कार के आरोपी व्यक्ति की भीड़ द्वारा पिछले गुरुवार को की गई हत्या के बाद दीमापुर में आज हालात सामान्य हो रहा है.शहर से कर्फ्यू हटा दिया गया है और तीन दिन बाद फिर से बाजार खुले. दीमापुर के अतिरिक्त एसपी काखेटू ने बताया कि घटना के संबंध में गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की संख्या आज 43 हो गई है. वहीं सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा के आदेश जारी रहेंगे. उन्होंने कहा कि और गिरफ्तारियां की जा रही हैं और इस घटना में शामिल सभी को पुलिस पकड़ने में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




