ePaper

अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों ने शिक्षा का मजाक बना दिया है: आजम खान

Updated at : 08 Mar 2015 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों ने शिक्षा का मजाक बना दिया है: आजम खान

रामपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान ने कहा है कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों ने शिक्षा को ‘मजाक’ बना दिया है और वे छात्रों के गरीब माता-पिता से अत्यधिक फीस वसूल करके उनका शोषण कर रहे हैं और उनको लूट रहे हैं. पाथेर खेडा में कल यहां एक शिक्षा निकाय का उद्घाटन […]

विज्ञापन

रामपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान ने कहा है कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों ने शिक्षा को ‘मजाक’ बना दिया है और वे छात्रों के गरीब माता-पिता से अत्यधिक फीस वसूल करके उनका शोषण कर रहे हैं और उनको लूट रहे हैं.

पाथेर खेडा में कल यहां एक शिक्षा निकाय का उद्घाटन करते हुए खान ने कहा, ‘‘ वे छात्रों के गरीब अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं और उन्हें लूट रहे हैं. फिर बोरे में पैसा भरते हैं और घर ले जाते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों ने शिक्षा का मजाक बना दिया है.’’ शहरी विकास मंत्री ने कहा कि जिन लोगों की मंशा शिक्षा का व्यापार करने की नहीं है उनके द्वारा शिक्षण केंद्रों की स्थापना करने की जरुरत है.
उन्होंने कहा, ‘‘ चूंकि मैं स्वच्छ और ईमानदार शिक्षा का प्रचार कर रहा हूं तब से भारत के शीर्ष उद्योगपतियों में से एक द्वारा संचालित एक अकादमी के प्रमुख मेरी और मुलायम सिंह यादव की मौत की प्रार्थना कर रहे हैं. उन्होंने पट्टे पर ली गई भूमि पर अपने स्कूल खोल लिए हैं और उनकी बहुत ही ज्यादा निंदनीय मानसिकता है.’’ खान ने कहा कि स्कूल खोलने के लिए एक इमारत आवंटित कर दी गई है जो जौहर विश्वविद्यालय की तर्ज पर काम करेगी, जहां पर ‘‘गरीब अभिभावकों से पैसे ऐंठे बिना शिक्षा प्रदान करना मेरी कार्य प्रणाली रहेगी.’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola