ePaper

पूर्व मुख्यमंत्री रामसुन्दर दास की पार्थिव देह अग्नि को समर्पित

Updated at : 07 Mar 2015 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री रामसुन्दर दास की पार्थिव देह अग्नि को समर्पित

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राम सुन्दर दास का पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज गंगा किनारे पटना के बांसघाट पर अंतिम संस्कार किया गया. 21 अप्रैल 1979 से 17 फरवरी 1980 तक बिहार में जनता पार्टी की सरकार के दौरान मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे तथा 1991 और 2009 में हाजीपुर संसदीय क्षेत्र्र से सांसद […]

विज्ञापन

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राम सुन्दर दास का पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज गंगा किनारे पटना के बांसघाट पर अंतिम संस्कार किया गया. 21 अप्रैल 1979 से 17 फरवरी 1980 तक बिहार में जनता पार्टी की सरकार के दौरान मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे तथा 1991 और 2009 में हाजीपुर संसदीय क्षेत्र्र से सांसद रहे 94 वर्षीय दास का कल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर स्थित इंदिरा गांधी हृदयरोग संस्थान में निधन हो गया था. बिहार सरकार ने दास के निधन पर दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है.

अंतिम संस्कार के लिए बांसघाट ले जाने के पूर्व दास के पार्थिव शरीर को आज सुबह जदयू मुख्यालय लाया गया, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा नेता एवं केंद्रीय सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमिता मंत्री गिरिराज सिंह और जदयू के कई अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. यहां आयोजित एक शोकसभा में दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना की गयी.हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से जदयू के टिकट पर वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव लड़े रामसुन्दर लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के हाथों पराजित हो गये थे.
जदयू मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के बाद दास के पार्थिव शरीर को बांसघाट ले जाया गया. बिहार सैन्य बल द्वारा दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. नीतीश ने अपने शोक संदेश में दास को अपने अभिभावक समान बताते हुए कहा कि उनका निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है.इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्र्री जीतन राम मांझी ने पटना के लोहिया नगर जाकर दास को श्रद्धांजलि अर्पित की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola