निर्भया कांड : BBC ने डॉक्यूमेंटरी का ब्रिटेन में किया प्रसारण

लंदन/नयी दिल्ली : भारत सरकार के 16 दिसंबर के सामूहिक दुष्कर्म कांड पर आधारित विवादित डॉक्यूमेंटरी को प्रसारित नहीं करने के आदेश के वावजूद बीबीसी ने ब्रिटेन में इसका प्रसारण कर दिया है. पहले बीबीसी ने आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस डॉक्यूमेंटरी का प्रसारण करने का फैसला किया था लेकिन […]
लंदन/नयी दिल्ली : भारत सरकार के 16 दिसंबर के सामूहिक दुष्कर्म कांड पर आधारित विवादित डॉक्यूमेंटरी को प्रसारित नहीं करने के आदेश के वावजूद बीबीसी ने ब्रिटेन में इसका प्रसारण कर दिया है. पहले बीबीसी ने आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस डॉक्यूमेंटरी का प्रसारण करने का फैसला किया था लेकिन भारत में इस मसले पर उठे विवाद के बीच उसने इसका प्रसारण पहले ही करने का फैसला किया.
बीबीसी ने कहा है इससे दर्शकों को जल्द से जल्द यह प्रभावशाली वृत्तचित्र देखने का अवसर मिलेगा. सरकार बीबीसी के द्वारा इसके प्रसारण पर कड़ी कार्रवाई कर सकती है. इसका प्रसारण भारत में नहीं किया गया है.बुधवार को दोनों सदनों में इस मामले को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात की है. डॉक्यूमेंटरी ‘स्टोरीविले-इंडियाज डॉटर’ का प्रसारण ब्रिटेन में बीबीसी फोर पर कल रात स्थानीय समयानुसार 10 बजे किया गया. भारतीय समयानुसार यह गुरूवार सुबह 3:30 मिनट को प्रसारित किया गया.
दूसरी तरफ उडविन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि कोई कार्रवाई करने से पहले वह डॉक्यूमेंटरी देखें. उन्होंने कहा कि यह डॉक्यूमेंटरी भारत को उपहार है. उन्होंने कहा कि इस भयावह अपराध के संदर्भ देश के बाहर तक विरोध प्रदर्शन हुए थे. बलात्कार का मुद्दा वैश्विक चिंता का विषय है जिसे उन्होंने वृत्तचित्र में प्रमुखता दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




