विवादास्पद बयान को लेकर जदयू नेताओं ने मोदी पर साधा निशाना

नयी दिल्ली : भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के विवादास्पद बयान को लेकर राज्यसभा में आज जनता दल यू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या वह इन सब में शामिल हैं या उनका रूतबा नहीं चल रहा है.जदयू के पवन वर्मा ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए […]
नयी दिल्ली : भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के विवादास्पद बयान को लेकर राज्यसभा में आज जनता दल यू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या वह इन सब में शामिल हैं या उनका रूतबा नहीं चल रहा है.जदयू के पवन वर्मा ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा को अपने और संबद्ध संगठनों के बीच अंतर स्पष्ट करना होगा. उन्होंने प्रवीण तोगड़िया और साध्वी प्राची के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ भाजपा एवं विहिप नेताओं के बयान सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




