गर्मियों में पानी की समस्या से निपटने के लिए तैयारी कर रही दिल्ली सरकार
Updated at : 24 Feb 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: आने वाले गर्मी के मौसम के लिए तैयारी करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज विधायकों से कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में पानी की कमी से जुडी समस्याओं को देखें ताकि सरकार हालात से निपटने के लिए ठोस योजना बना सके. उन्होंने भाजपा के तीन विधायकों से भी अपने क्षेत्रों […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: आने वाले गर्मी के मौसम के लिए तैयारी करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज विधायकों से कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में पानी की कमी से जुडी समस्याओं को देखें ताकि सरकार हालात से निपटने के लिए ठोस योजना बना सके.
उन्होंने भाजपा के तीन विधायकों से भी अपने क्षेत्रों में पानी से जुडी समस्याएं बताने को कहा.केजरीवाल ने कहा, ‘‘गर्मियां आ रहीं हैं और इस मौसम में पानी की कमी बडी समस्या होती है. मैं सभी पार्टियों के विधायकों से अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने का अनुरोध करता हूं.
आपके सामने कई तरह की समस्याएं आएंगी.एक होगी कि इलाकों में पाइप से पानी की आपूर्ति होती है लेकिन बहुत कम समय ही पानी मिलता है. दूसरी शिकायत यह हो सकती है कि पाइप कनेक्शन के बावजूद पानी की गुणवत्ता खराब है.’’उन्होंने विधायकों से अगले आठ से 10 दिन में समस्याओं की सूची जमा करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




