जासूसी कांड : आज होगी पांच आरोपियों की पेशी, पाक और चीन को भी दस्तावेज बेचे जाने का संदेह

नयी दिल्ली/मुंबई : पेट्रोलियम जासूसी कांड मामले में आज पांच आरोपियों की पेशी होगी. कोर्ट ने इन्हें गिरफ्तारी के बाद 24 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया था. आज आरआईएल के शैलेश सक्सेना, एस्सार के विनय कुमार, केयर्न एनर्जी के के.के. नायक, जुबिलैंट एनर्जी के सुभाष चंद्रा और एडीएजी रिलायंस के ऋषि आनंद कर […]
नयी दिल्ली/मुंबई : पेट्रोलियम जासूसी कांड मामले में आज पांच आरोपियों की पेशी होगी. कोर्ट ने इन्हें गिरफ्तारी के बाद 24 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया था. आज आरआईएल के शैलेश सक्सेना, एस्सार के विनय कुमार, केयर्न एनर्जी के के.के. नायक, जुबिलैंट एनर्जी के सुभाष चंद्रा और एडीएजी रिलायंस के ऋषि आनंद कर पेशी होनी है. उल्लेखनीय है कि जासूसी मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से चार को पहले ही जेल भेजा जा चुका है. वहीं बजट सत्र से ठीक पहले देश को हिला देनेवाले मंत्रालयों से गोपनीय दस्तावेज की चोरी मामले के तार पाकिस्तान और चीन से जुड़ रहे हैं.
ऐसी आशंका है कि ये दस्तावेज चीन और पाक को भी बेचे गये. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयास जैन और शांतनु सैकिया के 250 से अधिक ग्राहक हैं, जिनमें कई विदेशों में हैं. जैन ने माना भी है कि वह विदेशी ग्राहकों को गोपनीय सूचना बेचता था. ये कंपनियां ऊर्जा, कोयला, तेल और गैस से जुड़ी हैं. मंत्रालयों से सूचना पाने के लिए प्रयास एक लाख रुपये तक देता था. इन दस्तावेजों को वह पांच लाख से दो करोड़ रुपये तक में बेचता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




