प्रशांत भूषण ने कहा, किरण बेदी की भूल थी भाजपा में शामिल होना

हैदराबाद: उच्चतम न्यायालय के वकील प्रशांत भूषण ने आज कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का हिस्सा रहने के बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी का भाजपा में शामिल होना उनकी भूल थी. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि भाजपा में शामिल होना उनकी भूल थी क्योंकि हम सभी जानते हैं कि भाजपा […]
हैदराबाद: उच्चतम न्यायालय के वकील प्रशांत भूषण ने आज कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का हिस्सा रहने के बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी का भाजपा में शामिल होना उनकी भूल थी. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि भाजपा में शामिल होना उनकी भूल थी क्योंकि हम सभी जानते हैं कि भाजपा भी भ्रष्ट पार्टी है.
ऐसा व्यक्ति जो भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का हिस्सा रहा हो, उसके लिए उस पार्टी, जो भ्रष्ट के रुप में जानी जाती है, में शामिल होना कोई अच्छी बात नहीं है. ’’भूषण यहां एनएएलएसएआर विधि विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने के बाद बोल रहे थे.जब उनसे पूछा गया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की भारी जीत उनके लिए आश्चर्यजनक बात थी, पार्टी के संस्थापकों में एक ने कहा, ‘‘हां, हम खुद भी पार्टी की भारी जीत से अचंभित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










