ePaper

ओवैसी की गांधीगीरी, नोटिस लेकर पहुंची पुलिस को दिया फूल

Updated at : 20 Feb 2015 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
ओवैसी की गांधीगीरी, नोटिस लेकर पहुंची पुलिस को दिया फूल

बेंगलुरु : शहर के पुलिस आयुक्त ने निषेधाज्ञा लगाते हुए मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आज से एक सप्ताह तक बेंगलुरु में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस संबंध में नोटिस देने गई पुलिस को ओवैसी ने फूल देकर विदा किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पुलिस ओवैसी के घर पहुंची तो वह […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : शहर के पुलिस आयुक्त ने निषेधाज्ञा लगाते हुए मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आज से एक सप्ताह तक बेंगलुरु में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस संबंध में नोटिस देने गई पुलिस को ओवैसी ने फूल देकर विदा किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पुलिस ओवैसी के घर पहुंची तो वह घर के दरवाजे पर फूल लेकर खड़े थे.

ओवैसी की गांधीगीरी देखकर सब चौक गये.बताया जा रहा है कि यह प्रतिबंध उनकी पार्टी की एक जनसभा से पहले लगाया गया है. अपने आदेश में आयुक्त एम एन रेड्डी ने उन पर शहर में किसी भी जनसभा या प्रत्यक्ष कार्यक्रम या ऑडियो-विजुअल के माध्यम से होने वाले कार्यक्रम या किसी अन्य मीडिया में भाग लेने या बोलने पर भी रोक लगा दी है. रेड्डी ने बताया कि उन्होंने सीआरपीसी की धारा 144 :3: के तहत निहित शक्तियों का उपयोग करते हुए ओवैसी पर प्रतिबंध लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola