एग्जिट पोल : आप को 35 से 43 सीटें मिलने का अनुमान, अपने सर्वे में बीजेपी ने अपनी जीत का किया दावा

नयी दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव खत्म होते ही एग्जिट पोल के जरिये अनुमानों का एक नया दौर शुरू हो चुका है. एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में नरेंद्र मोदी का असर कम होता नजर आ रहा है. इंद्रप्रस्थ में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है. दोनों पार्टियों के पास […]
नयी दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव खत्म होते ही एग्जिट पोल के जरिये अनुमानों का एक नया दौर शुरू हो चुका है. एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में नरेंद्र मोदी का असर कम होता नजर आ रहा है. इंद्रप्रस्थ में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है. दोनों पार्टियों के पास जनता को लुभाने के लिए अनुभवों के रूप में अपना – अपना कार्यकाल था. आप के पास 49 दिनों का, तो भाजपा के पास लगभग दस महीने का. इस कार्य अनुभव में सबने अपने कार्यकाल में किये कामों का हवाला दिया.
दूसरी ओर एग्जिट पोल्स कुछ भी कह रहे हों लेकिन बीजेपी ने ताल ठोक कर कहा है कि 10 फरवरी को नतीजे उसके ही पक्ष में होंगे और सरकार भी भारतीय जनता पार्टी की बनेगी. बीजेपी का खुद का और आरएसएस का आंकलन भी सामने आया है कि जिसमें बीजेपी ने खुद को 34 विधानसभा सीटों पर जीत का अनुमान लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










