घने कोहरे के कारण 32 ट्रेनों के परिचालन में विलंब, तापमान में गिरावट

Updated at : 06 Feb 2015 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण 32 ट्रेनों के परिचालन में विलंब, तापमान में गिरावट

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है. आज सुबह यहां का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज भी लगातार कोहरे के कारण कई ट्रेनों का परिचालन विलंब हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण 32 ट्रेनों के परिचालन में समय से नहीं हो सका. मौसम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है. आज सुबह यहां का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज भी लगातार कोहरे के कारण कई ट्रेनों का परिचालन विलंब हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण 32 ट्रेनों के परिचालन में समय से नहीं हो सका.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया ‘‘आज सुबह का न्यूनतम तापमान कल के न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस नीचे सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.’’ सुबह आठ बज कर 30 मिनट पर 97 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गयी जबकि दृश्यता का स्तर 600 मीटर दर्ज किया गया.

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, सुबह के समय घने कोहरे के कारण उत्तर की ओर आने जाने वाली 32 ट्रेन अपनी निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना व्यक्त की है. अधिकारी ने बताया ‘‘अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है.’’ कल का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola