भाजपा और ”आप” कार्यकर्ताओं के बीच झडप

नयी दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में आज रात कथित तौर पर भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोंक-झोंक हुई. बहरहाल, अब तक कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है. संगम विहार इलाके से ‘आप’ विधायक रहे दिनेश मोहनिया के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने […]
नयी दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में आज रात कथित तौर पर भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोंक-झोंक हुई. बहरहाल, अब तक कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है.
संगम विहार इलाके से ‘आप’ विधायक रहे दिनेश मोहनिया के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने डंडों से उनकी कार को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया और पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया. इस घटना में दो लोगों के जख्मी होने की सूचना है.
मोहनिया ने आरोप लगाया, ‘भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया.’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘इस मामले में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया. मामले की जांच जारी है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










