किरण बेदी के दफ्तर के मकान मालिक को मिल रही धमकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने आज आरोप लगाया कि कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र में उनके चुनाव कार्यालय के मालिक को जान से मारने और दफ्तर में बम लगाने की धमकियां दी जा रही हैं. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें इस बाबत कोई शिकायत नहीं मिली है. बेदी ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने आज आरोप लगाया कि कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र में उनके चुनाव कार्यालय के मालिक को जान से मारने और दफ्तर में बम लगाने की धम��ियां दी जा रही हैं. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें इस बाबत कोई शिकायत नहीं मिली है. बेदी ने कहा कि उनका दफ्तर जिस मकान में है उसके मालिक को धमकाया जा रहा है और उनसे दफ्तर खाली करवाने को कहा जा रहा है.
उन्होंने कहा कि मकान मालिक को कल रात से ही धमकियां मिल रही हैं. बेदी ने ट्वीट किया, ‘‘कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र में हमारे दफ्तर के मकान मालिक को कल रात से ही धमकियां मिल रही हैं और उन्हें दफ्तर खाली करने को कहा जा रहा है.’’ भाजपा नेता ने कहा कि बम लगाने की धमकी भी दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










