नरेगा में घोटाला करने पर नौ वनाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

अंबाला : हरियाणा सतर्कता ब्यूरो ने नरेगा योजना के तहत अंबाला जिले में पार्कों के विकास और पौधरोपण के कार्य में 4.99 करोड रुपयों की कथित अनियमिता के चलते नौ वनाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. तीन दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मामले मे मामला दर्ज करने की अनुमति दी थी […]
अंबाला : हरियाणा सतर्कता ब्यूरो ने नरेगा योजना के तहत अंबाला जिले में पार्कों के विकास और पौधरोपण के कार्य में 4.99 करोड रुपयों की कथित अनियमिता के चलते नौ वनाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. तीन दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मामले मे मामला दर्ज करने की अनुमति दी थी जो पिछले कई सालों से टाली जा रही थी.
सतर्कता ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि जगमोहन शर्मा, गोकुल शर्मा, राजेश राणा, प्रशांत शर्मा, विनोद कुमार, कल्याण शर्मा, दीपक कुमार, चंदर मोहन और सुरेंदर कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं और भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की धारा 13 (1) (डी) के तहत कल रात मामला दर्ज किया गया.
सतर्कता ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक मदन लाल ने बताया कि मामला दर्ज किए जाने के बाद इस संबंध में जांच की जा रही है. फिलहाल अभी इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










