केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस, 27 जनवरी तक जवाब मांगा

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने आज नाखुशी जाहिर करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को उनकी इस टिप्पणी को लेकर फटकार लगाई, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि भाजपा दिल्ली के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक दंगे भड़का रही है. आयोग ने उनके एक और कथित बयान को लेकर […]
नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने आज नाखुशी जाहिर करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को उनकी इस टिप्पणी को लेकर फटकार लगाई, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि भाजपा दिल्ली के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक दंगे भड़का रही है. आयोग ने उनके एक और कथित बयान को लेकर ताजा नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों को भाजपा और कांग्रेस से पैसे लेने चाहिएं, लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को देना चाहिए.
केजरीवाल से कहा गया है कि वे आगामी 27 जनवरी को सुबह 11 बजे तक नोटिस का जवाब दें और ‘ऐसा नहीं करने पर भारतीय निर्वाचन आयोग आपको आगे बिना किसी संज्ञान के फैसला करेगा. भाजपा ने शिकायत की थी कि केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा दिल्ली में हाल के दिनों में कुछ जगहों पर सांप्रदायिक दंगे भडकाने के लिए जिम्मेदार है. पूर्व मुख्यमंत्री के इस कथित बयान को लेकर आयोग ने कहा कि उनकी ओर से आज भेजे गए जवाब पर सावधानी से विचार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










