उबर ने दिल्ली में कैब सेवा दोबारा शुरु की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2015 5:53 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: टैक्सी बुक करने की सुविधा देने वाली अमेरिकी कंपनी ‘उबेर’ ने राष्ट्रीय राजधानी में अपनी सेवाएं दोबारा शुरु कर दी हैं.कंपनी केवल उन्हीं ड्राइवरों को नौकरी पर रखेगी जिनकी पृष्ठभूमि का सत्यापन हाल ही में पुलिस द्वारा किया गया है. कंपनी ने रेडियो टैक्सी आपरेटर के तौर पर सेवाएं देने के लिए लाइसेंस […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: टैक्सी बुक करने की सुविधा देने वाली अमेरिकी कंपनी ‘उबेर’ ने राष्ट्रीय राजधानी में अपनी सेवाएं दोबारा शुरु कर दी हैं.कंपनी केवल उन्हीं ड्राइवरों को नौकरी पर रखेगी जिनकी पृष्ठभूमि का सत्यापन हाल ही में पुलिस द्वारा किया गया है. कंपनी ने रेडियो टैक्सी आपरेटर के तौर पर सेवाएं देने के लिए लाइसेंस हेतु आवेदन किया है.
उबेर ने कहा, ‘‘वह दिल्ली में आपको सेवा देने के लिए वापस आ गई है.’’ कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि लोग उसके एप्स के जरिए कैब बुक कर सकते हैं. पिछले साल 6 दिसंबर को एक 26 वर्षीय युवती के साथ एक ड्राइवर द्वारा कथित तौर पर यौन शोषण की घटना के बाद उबेर पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे. उक्त युवती ने उबेर एप से टैक्सी बुक की थी.
उबेर टेक्नोलाजीज ने अपने कारोबारी मॉडल में उल्लेखनीय बदलाव करते हुए एक ऐसे कार्यक्रम के तहत लाइसेंसधारी आपरेटर बनने के लिए आवेदन किया है जिसके तहत आपरेटरों को वाहन में उपग्रह निगरानी उपकरण लगाना और एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का इस्तेमाल करना आवश्यक है. कंपनी ने गत 21 जनवरी को लाइसेंस हेतु आवेदन किया.
उबेर अभी तक कहती रही है कि वह एक प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता है जो ड्राइवरों को संभावित ग्राहकों से जोडती है और वह एक टैक्सी कंपनी नहीं है. सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि वह ऐसे ड्राइवरों को नौकरी पर रखेगी जिनके द्वारा आवेदन किए जाने के छह सप्ताह पहले उनकी पृष्ठभूमि का सत्यापन पुलिस द्वारा किया जा चुका है.
कंपनी अपने सभी ड्राइवरों की पृष्ठभूमि की स्वतंत्र रुप से जांच करेगी और यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाहनों के दस्तावेज की भी जांच करेगी.इसके अलावा, एक इन-एप आपात बटन जैसी अतिरिक्त सुरक्षा विशेषताओं व देशभर में दुर्घटना की स्थिति में निपटने के लिए एक समर्पित टीम भी लगाई जाएगी.
अमेरिका के बाहर भारत उबेर के लिए सबसे बडा बाजार है. कंपनी के मुताबिक, रेडियो कैब फर्मों के पास 200 वाहनों का बेडा होना आवश्यक है. साथ ही उनके पास 24 घंटे का कॉल सेंटर और उनके वाहनों में पैनिक बटन भी होना आवश्यक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










