टाइम पास के लिए महिला डाक्टर को धमकी देना पडा महंगा

Published at :23 Jan 2015 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
टाइम पास के लिए महिला डाक्टर को धमकी देना पडा महंगा

धौलपुर : एक महिला चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को कल गिरफ्तार कर लिया गया है जिनका दावा है कि उन्होंने टाइम पास करने के लिए ऐसा किया. पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि बाडी के राजकीय अस्पताल में तैनात डा कल्पना मित्तल को मोबाईल पर धमकी देने […]

विज्ञापन

धौलपुर : एक महिला चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को कल गिरफ्तार कर लिया गया है जिनका दावा है कि उन्होंने टाइम पास करने के लिए ऐसा किया. पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि बाडी के राजकीय अस्पताल में तैनात डा कल्पना मित्तल को मोबाईल पर धमकी देने के आरोप में गुरु प्रधान एवं महेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है.

यह घटना राजस्थान के धौलपुर जिले के बाडी में हुई. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि टाइम पास करने के लिए उन्होंने चिकित्सक को फोन किया था. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola